बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई बार यह देखा गया है कि बॉलीवुड के सिलेब्रिटीज अपने घर वालों के खिलाफ जाकर शादियां करते हैं। इसी सूची में अब नया नाम सोनाक्षी सिन्हा का शामिल हो गया है। पिछले दिनों सोनाक्षी सिन्हा के बारे में खबरें आई थी कि वह शादी के बंधन में बंधने वाली है। सोनाक्षी सिन्हा के पिता ने उन्हें यह सख्त हिदायत दी थी कि सोनाक्षी सिन्हा जहीर इकबाल से दूर रहे लेकिन उसके बाद भी सोनाक्षी सिन्हा ने अपने पिता की बात को नजरअंदाज करते हुए जहीर इकबाल के साथ अपने रिश्ते को खुलेआम कबूल कर लिया है। आपको बता दें कि शत्रुघ्न सिन्हा ने कुछ दिनों पहले ही सोनाक्षी सिन्हा के बारे में कहा था कि वह जहां चाहेंगे अपनी बेटी की शादी वही करेंगे लेकिन हाल ही में सोनाक्षी सिन्हा की इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा की गई तस्वीरों से कुछ और ही बात सामने आ रही है।
जहीर इकबाल की वजह से ही शत्रुघ्न सिन्हा ने किया था सोनाक्षी को बेदखल
बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा पिछले कुछ दिनों से लगातार सुर्खियों में है। कुछ दिनों पहले यह खबर आई थी कि शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने करोड़ों की संपत्ति अपने दोनों बेटे लव और कुश के नाम कर दी है। वही जब उनसे यह पूछा गया कि उन्होंने सोनाक्षी सिन्हा को अपनी जायदाद में से हिस्सा क्यों नहीं दिया तब कई लोगों की ने यह बताया कि दरअसल सोनाक्षी सिन्हा एक मुस्लिम लड़की के साथ रिश्ते में है जो शत्रुघ्न सिन्हा को बिल्कुल भी पसंद नहीं आ रही है। हालांकि शत्रुघ्न सिन्हा ने सोनाक्षी सिन्हा को इस बारे में मना भी किया था लेकिन सोनाक्षी सिन्हा अपने फैसले पर अडिग रही थी जिसके बाद ही शत्रुघ्न सिन्हा ने उन्हें अपनी जायदाद से बेदखल कर दिया था।
जहीर इकबाल के साथ खुल्लम खुल्ला प्यार करने में व्यस्त है सोनाक्षी सिन्हा
बॉलीवुड में बहुत ही जल्द अब एक और शहनाई बजने वाली है। बताया जा रहा है कि बॉलीवुड की दबंग गर्ल यानी कि सोनाक्षी सिन्हा अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल के साथ शादी के बंधन में बंध सकती है। कुछ दिनों पहले ही उन्होंने अंगूठी दिखाते हुए भी अपनी एक तस्वीर साझा की थी हालांकि वह तस्वीर उनके ब्रांड प्रमोशन की थी लेकिन कहीं ना कहीं उनका इशारा अपनी सगाई को लेकर भी था। हाल ही में सोनाक्षी सिन्हा ने जहीर इकबाल के साथ अपने रिश्ते को ऑफिशियल करार देते हुए इंस्टाग्राम पर पोस्ट भी किया। दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक दूसरे को आई लव यू बोला जिसके बाद यह तय है कि सोनाक्षी सिन्हा जहीर इकबाल के साथ ही शादी करने वाली है। वहीं सोनाक्षी सिन्हा के इस फैसले से उनके पिता शत्रुघ्न सिन्हा नाराज बताए जा रहे हैं। देखना यह है की पिता के नाराजगी के बाद भी सोनाक्षी अपना फैसला बदलती है या नही।