ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा ने जब 2018 में निक जोनस के साथ शादी की थी तब कई लोगों को हैरानी हुई थी। क्योंकि प्रियंका चोपड़ा का बॉलीवुड में कई बड़े अभिनेताओं के साथ अफेयर चल चुका था। यही नहीं निक जोनस उनसे उम्र में तकरीबन 10 साल छोटे थे जिसके बाद यह कयास लगा रहे थे कि और प्रियंका चोपड़ा का और निक जॉन्स का रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं चल सकेगा। शुरुआती कुछ दिनों तक तो प्रियंका चोपड़ा और निक का बहुत मजाक भी बनाया जा रहा था। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा की मां ने अपने बेटी और दामाद के उम्र के फासले पर बड़ी बात कही। इस दौरान उन्होंने अपने दामाद निक जोनस की भी खूब तारीफ की। आइए आपको बताते हैं प्रियंका की मा ने निक जॉन्स और प्रियंका के उम्र के फैसले पर क्या कहा।
अपने दामाद को प्यारा कहती नजर आई प्रियंका चोपड़ा की मां, तारीफ में कही यह बड़ी बात
ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा और निक जोंस ने 2018 में एक दूसरे से शादी कर ली थी। कई लोगों ने इस बात के लिए प्रियंका चोपड़ा की खूब आलोचना की थी कि उन्होंने अपने हमसफर के रूप में विदेशी लड़के को क्यों चुना। कई लोग तो यह भी कह रहे थे कि प्रियंका चोपड़ा शायद भारत वापस नहीं आना चाहती इसलिए उन्होंने विदेशी लड़के से शादी कर ली। हाल ही में जब प्रियंका और निक के उम्र के अंतर को लेकर उनकी मां से सवाल किया गया तब प्रियंका चोपड़ा की मां ने बहुत ही खूबसूरत जवाब दिया। उन्होंने बताया कि कोई भी शख्स जो उनकी बेटी प्रियंका चोपड़ा को खुश रखेगा वह उनके लिए प्यारा रहेगा। उन्होंने अपने दामाद निक जोनस की खूब तारीफ की और बताया कि भले ही निक और प्रियंका चोपड़ा में उम्र का अंतर हो लेकिन उसके बावजूद भी इन दोनों के प्यार में कोई कमी नहीं आती। उन्होंने बताया कि निक एक बहुत ही प्यारा लड़का है और अपनी पत्नी के साथ साथ अब वह अपनी नई बेटी का भी बहुत अच्छे से ख्याल रखता है।
अपनी बेटी के लिए गाना गाते देखे गए निक जोनस, प्रियंका ने जताई हैरानगी
प्रियंका चोपड़ा और निक जॉन्स पिछले कुछ दिनों से अपने माता पिता बनने की खुशियों का खूब लुत्फ उठा रहे हैं। हाल ही में यह देखा गया था कि प्रियंका चोपड़ा अपनी बेटी के साथ खेलती नजर आ रही थी। कुछ दिन पहले ही उन्होंने कहा था कि निक अपनी बेटी मालती के ऊपर खूब प्यार लुटाते हैं। हाल ही में निक और उनकी बेटी मालती का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा था जिसमें वह अपनी बेटी को गाना गाकर सुलाने का प्रयास करते हुए दिख रहे थे। इस वीडियो को देखकर खुद प्रियंका चोपड़ा भी काफी आश्चर्य थी। 41 साल की प्रियंका और 31 साल के निक के बीच में उम्र का अंतर बिल्कुल नहीं नजर आता। यह दोनों ही अपनी जिंदगी में बेहद खुश हैं। शादी के 4 साल बाद सरोगेसी के जरिए इनकी एक बेटी हुई है जिसके साथ यह दोनों खूब वक्त बिता रहे हैं।