टिक टॉक इनफ्लुएंसर जन्नत जुबेर जो छोटे पर्दे के कई धारावाहिकों में काम कर चुकी हैं बहुत ही जल्द अब वह फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के कलर्स टीवी पर प्रसारित होने वाले शो खतरों के खिलाड़ी के 12 वे सीजन में नजर आएंगी। जन्नत जुबेर सोशल मीडिया पर एक जाना पहचाना नाम है और अपनी मेहनत और खूबसूरती के दम पर उन्होंने करीब 40 मिलियन से भी अधिक फॉलोवर्स जुटाए हुए हैं। हाल ही में इंस्टाग्राम इनफ्लुएंसर अंजलि अरोड़ा में भी लॉकअप में अपनी एंट्री की थी और अब जन्नत जुबेर छोटे पर्दे के शो में अपना कमाल दिखाने वाली है मजेदार बात यह है कि इस शो में उनके खास दोस्त मिस्टर फैजू का नाम पहले ही शामिल है।
मिस्टर फैजू के साथ नजर आएंगी जन्नत जुबेर
सोशल मीडिया के 2 सबसे बड़े इनफ्लुएंसर मिस्टर फैजल शेख उर्फ मिस्टर फैजू जो सोशल मीडिया पर करीब 20 मिलीयन से अधिक फॉलोअर्स के मालिक है सभी उनके बारे में कुछ दिनों पहले यह खबर आई थी कि वह रोहित शेट्टी की आगामी सीरीज खतरों के खिलाड़ी में नजर आने वाले हैं। मिस्टर फैजू सोशल मीडिया की दुनिया में एक जाना पहचाना नाम है और उनकी बहुत ही जबरदस्त फैन फॉलोइंग है
अब मिस्टर फैजू के बाद जन्नत जुबेर जिनके सोशल मीडिया पर करीब 40 मिलियन से अधिक फॉलोवर हैं वह भी रोहित शेट्टी के इस शो से जुड़ने वाली बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि इन दोनों की फैन फॉलोइंग को देखते हुए ही इस शो में उन्हें मौका दिया जा रहा है।
अगले महीने प्रसारित होगा शो जन्नत जुबेर के आने से बढ़ेगा शो का रुतबा
पिछले कुछ समय से छोटे पर्दे पर प्रसारित होने वाले शो में सोशल मीडिया के इनफ्लुएंसर को बढ़ावा मिला है। हाल ही में कंगना रनौत के शो लॉकअप में मुनव्वर फारुकी अंजलि अरोड़ा जैसे इंफ्लुएंसर को कास्ट किया गया था और उन्होंने अपनी हरकतों से खूब सुर्खियां बटोरी थी। फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी भी अब उसी राह पर चल चुके हैं।
रोहित शेट्टी अपनी आगामी शो खतरों के खिलाड़ी के 12वे सीजन में सोशल मीडिया के दो बड़े सितारे जन्नत जुबेर और मिस्टर फैजू को शो में लेने की घोषणा कर चुके हैं जिसके बाद उनके फैंस में इस बात को लेकर काफी उत्साहित है। जन्नत जुबेर और मिस्टर फैजु के बीच में काफी नजदीकियां भी बताई जाती हैं और कहा जाता है कि यह दोनों बहुत ही अच्छे दोस्त हैं अब देखना यह है कि छोटे पर्दे पर दोनों एक साथ क्या गुल खिलाते हैं रोहित शेट्टी का यह शो अगले महीने से कलर्स टीवी पर प्रसारित किया जाएगा