ये 5 बॉलीवुड एक्टर्स अच्छी शुरुआत के बाद अचानक से इंडस्ट्री से दूर हो गए, वजह जानकर हो जायेंगे हैरान

Uncategorized

 

1. असिन

साउथ इंडस्ट्री में असिन को काफी ज्यादा सफलता हासिल हुई। अपनी खूबसूरती और लोकप्रियता की वजह से उन्हें बॉलीवुड में भी डेब्यू का मौका मिला। उन्होंने 2008 में रिलीज बॉलीवुड की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक गजनी में आमिर खान के अपोजिट डेब्यू किया।

इस फिल्म में उन्होंने एक मिडिल क्लास लड़की का रोल निभाया था, जिसकी मौत हो जाती है। इस फिल्म के बाद असिन सलमान के साथ रेडी मूवी में भी काम किया। वह अक्षय के साथ हाउसफुल 2 में भी नजर आईं। हालाँकि 2016 में उन्होंने माइक्रोमैक्स के मालिक राहुल शर्मा के साथ शादी करने का फैसला कर लिया। इसके बाद से ही वह किसी मूवी में नजर नहीं आईं हैं। हालाँकि आसीन दक्षिण भारत की फिल्मो में लगातार सक्रीय रहती है पर बॉलीवुड से उन्होंने दुरी बना ली है जिसकी वजह आज तक किसी को पता नहीं चली है

 

2. प्राची देसाई

एकता कपूर के सीरियल से छोटे परदे पर अपनी शुरुआत करने वाली प्राची देसाई ने कुछ समय बाद बड़े परदे पर भी दस्तक दी। उन्होंने 2008 में ‘रॉक ऑन’ से अपने बॉलीवुड करियर की शानदार शुरुआत की। इसके बाद लाइफ पार्टनर, वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई और बोल बच्चन में दिखाई दीं।

हालॉंकि इसके बाद बीच में उन्हें ज्यादा मूवी नहीं मिली और वह आखिरी बार रॉक ऑन 2 में नजर आईं थी। इस बीच उन्होंने कुछ वेब सीरीज में काम किया लेकिन बड़े परदे से एकदम से गायब हो गईं। फिल्म एक विलेन में प्राची देसाई के काम को खूब सराहा गया था लेकिन उसके बाद उन्होंने बिना वजह से खुद को फिल्म इंडस्ट्री से दूर कर लिया

3. उपेन पटेल

उपेन पटेल के पास वह सारी खूबियां थी, जो बॉलीवुड में आपको बड़ा स्टार बनने के लिए चाहिए होती हैं। इनके बावजूद इस सितारे का करियर ज्यादा नहीं चला और कुछ समय बाद ही वह गायब हो गए।

उपेन ने बॉलीवुड में 2006 में ’36 चाइना टाउन’ फिल्म से अपने करियर की शानदार शुरुआत की थी। इसके बाद वह नमस्ते लंदन और अजब प्रेम की गजब कहानी जैसे कुछ फिल्मों में देखे गए लेकिन इसके बाद उनके हाथ कोई बड़ा प्रोजेक्ट नहीं लगा। उन्होंने कुछ टीवी शो में काम किये लेकिन मौजूदा समय में उनको लेकर कोई खबर नहीं है।

4. रजत बरमेचा

साल 2010 में रिलीज हुई उड़ान फिल्म में अपनी एक्टिंग से सभी का दिल जीतने वाले युवा एक्टर रजत बरमेचा ने अपने फिल्मी करियर की शानदार शुरुआत की थी और कई अवार्ड भी जीते थे। इसके बाद उन्होंने शैतान नामक फिल्म में काम किया था।

हालांकि इसके बाद उन्हें कई शॉर्ट फिल्म और वेब सीरीज में देखा गया पर बॉलीवुड से उनके गायब होने का कारण किसी को आज तक नहीं पता चला।

5. ग्रेसी सिंह

ग्रेसी सिंह ने हम आपके दिल में रहते हैं, लगान जैसे बड़े फिल्मों से अपने करियर की बेहतरीन शुरुआत की थी। इन फिल्मों के बाद उन्होंने गंगाजल, मुन्ना भाई एमबीबीएस और मुस्कान जैसी सफल फिल्मों में अभिनय किया।

हालॉंकि वह अचानक से ही इंडस्ट्री से दूर हो गईं और उनके गायब होने की वजह आज तक किसी को नहीं पता चल सकी। कुछ दिनों पहले ही ग्रेसी सिंह की एक तस्वीर वायरल हुई थी जिसमे उनका वजन बहुत जयादा बढ़ा हुआ था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *