सुनील शेट्टी करने जा रहे बेटी आथिया के हाथ पीले , दामाद लोकेश राहुल को देंगे यह आलीशान तोहफा

Bollywood

 

बॉलीवुड में इन दिनों काफी जोरों शोरों से शादियों का सीजन चल रहा है। आए दिन किसी ना किसी अभिनेता और अभिनेत्रियों के शादी की बातें सामने आती रही हैं। पिछले साल दिसंबर में कैटरीना कैफ और विकी कौशल की शादी के बाद से ही कई बॉलीवुड सितारे शादी के बंधन में बन चुके हैं। 2 महीने पहले ही रणबीर कपूर और आलिया भट्ट एक दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंध जाते हैं पिछले दिनों दक्षिण भारत की खूबसूरत अभिनेत्री नयनतारा ने फिल्म निर्देशक विग्नेश के साथ शादी करके अपने जीवन की शुरुआत की है। अब खबर आ रही है कि अभिनेता सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी भी बहुत जल्द शादी करने जा रही है। आपको बता दें कि आथिया शेट्टी पिछले कुछ समय से भारत के स्टार क्रिकेटर लोकेश राहुल के साथ रिलेशनशिप में है और बताया जा रहा है कि बहुत ही जल्द इन दोनों की शादी होने वाली है। सुनील शेट्टी ने तो अपनी बेटी के शादी की तैयारियों को शुरू भी कर दिया है आइए आपको बताते हैं कि कब लोकेश राहुल और अथिया शेट्टी शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।

सुनील शेट्टी के घर शुरू हुई शादी की तैयारियां, इस तारीख को बंधने जा रहे हैं राहुल और अथिया शेट्टी शादी के बंधन में

पिछले काफी वक्त से सुनील शेट्टी की बेटी आथिया शेट्टी और भारत के स्टार क्रिकेटर लोकेश राहुल एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे। आपको बता दें कि लोकेश राहुल और आथिया शेट्टी अपने प्यार के बारे में अपने घर पर भी बता चुके हैं। सुनील शेट्टी भी लोकेश राहुल की तारीफ कई बार करते नजर आ चुके हैं। बताया जा रहा है कि यह दोनों ही कपल अब बहुत ही जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। सुनील शेट्टी ने अपने हालिया इंटरव्यू में लोकेश राहुल की तारीफ में कहा था कि वह बहुत खुशनसीब है कि उन्हें दामाद के रूप में राहुल के जैसा लड़का मिलेगा। सुनील शेट्टी ने तो बकायदा लोकेश राहुल के लिए एक बहुत ही महंगा गिफ्ट भी सोच रखा है।

इस तारीख को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं राहुल और आथिया, अपने दामाद को गिफ्ट में यह महंगा तोहफा देंगे सुनील शेट्टी

लंबे समय के बाद बॉलीवुड अभिनेत्री अथिया शेट्टी अपने बॉयफ्रेंड के एल राहुल के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही है। यह कपल पिछले 3 सालों से एक-दूसरे को डेट करता हुआ आ रहा है। फिल्म हीरो से अपने फिल्मी करियर की शुरूआत करने वाली आथिया शेट्टी अपने पिता सुनील शेट्टी की लाडली है। हाल ही में सुनील शेट्टी ने यह खुलासा किया है कि वह अपने होने वाले दमाद को करीब 3 करोड़ रुपए वाली अपनी फार्महाउस देंगे। इस मौके पर सुनील शेट्टी बेहद भावुक नजर आए और उन्होंने कहा कि बेटियों को बड़ा होते देर भी नहीं लगती। सुनील शेट्टी भले ही काफी लंबे समय से फिल्मों में नजर नहीं आए हो लेकिन वह अपने बिजनेस की बदौलत आज भी कई करोड़ों के मालिक हैं। अथिया शेट्टी और लोकेश राहुल इस साल के अंत तक एक दूसरे के साथ सात फेरे ले सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *